बेटी का जन्म सौभाग्य की बात



 
समाज  में  देखा  गया  है  कि  कुछ  परिवार  ऐसे  भी  हैं  जो  बेटियां  होने  के  कारण  दुखी  हैंउनके  घर  में  लड़का  नहीं  हैघर  में  बहू नहीं  आएगी  जबकि  बेटी  बहू  बनकर  जाएगीजिनकी  दो  -  चार  लड़कियां  हैं  वे  अपने  आप  को  अभागा  समझते  हैं  पर  लड़कियों  के  प्रति  ऐसी  नकारात्मक  सोच  नहीं  होनी  चाहिएइसे  ईश्वर  की  कृपा  समझना  चाहिए.

beti-bachao-beti-padhao

बहुत  से  लोग  लड़कियों  को  ही  पुरस्कार  समझते  हैं  और  बहुत  से  लड़के  की  अपेक्षा  करते  हैंपरन्तु  लड़की  होना  सौभाग्य  की  बात  हैजिस  घर  में  लड़की  जन्म  लेती  है  वहां  परिवार  की  जवाबदारी  बढ़  जाती  हैघर  में  किसी  वस्तु  की  कमी    रह  जाए  यह  सोचा  जाता  हैलड़की  के  संस्कार  अच्छे  बने  रहें  ये  प्रयास  किया  जाता  हैलड़की  के  मन  में  अच्छी  भावना  बनी  रहे  ये  हर  समय  देखा  जाता  है.

बेटियों  के  विवाह  की  चिंता

बहुत  से  लोग  इसलिए  परेशान  हैं  कि  उनकी  बेटियों  का  विवाह  नहीं  हो  पा  रहा  हैकोई  रिश्ता  नहीं    रहा  है  और  यदि  आता  है  तो  पक्का  नहीं  हो  पा  रहा  हैइसमें  हताश  होने  की  आवश्यकता  नहीं  हैरिश्ते  पक्के  करने  के  लिए  घमण्ड  और  बड़प्पन  दिखाने  की  आवश्यकता  नहीं  हैअपितु  दूसरे  को  समझने  की  आवश्यकता  हैपरन्तु  लड़की  के  विवाह  की  चिंता  करना  स्वाभाविक  हैलड़की  का  विवाह  अच्छे  घर  में  हो  यह  सभी  चाहते  हैं.

पहली  बात  ये  है  कि  लड़की  का  विवाह  करने  के  लिए  धन  की  आवश्यकता  पड़ती  है. इसलिए  लड़की  पैदा  होने  पर  उसके  अभिभावकों  को  आरम्भ  से  ही  उसके  विवाह  हेतु   धन  की  बचत  व  निवेश  करना  चाहिएजिससे  समय  पर  धन  की  समस्या  न  उत्पन्न  होविवाह  हेतु  धन  की  व्यवस्था  होने  पर  आधी  समस्या  हल  हो  जाती  है.
दूसरी  समस्या  है  माता  -  पिता  व  परिवार  के  सदस्यों  का  आचरण    व्यवहारसभ्य  व  संस्कार  वाले  परिवार  के  लड़के  ढूंढने  की  आवश्यकता  नहीं  होतीजबकि  लड़के  वाले  स्वयं  लड़की  के  लिए  रिश्ता  लेकर  आते  हैंइसलिए  परिवार  के  सदस्य  अच्छे  स्वभाव  के  होंअपनी  कॉलोनी  या  मोहल्ले  में  उन्हें  सम्मान  से  देखा  जाता  होऐसे  परिवार  की  लड़कियां  समाज  वाले  ढूंढते  रहते  हैं.

तीसरी  बात  आती  है  लड़की  की  सुंदरता  व  उसका  चरित्रलड़के  वाले  यह  अवश्य  देखते  हैं  कि  लड़की  का  चरित्र  कैसा  हैअपना  चरित्र  भले  ही  चार  सौ  बीस  का  हो  परन्तु  लड़की  उन्हें  चरित्रवान  चाहिए  और  यह  स्वाभाविक  हैविवाह  पक्का  होने  की  बात  लड़की  पर  ही  निर्भर  करती  है.
 
बेटी-का-महत्व


इसलिए  लड़की  में  क्या  -  क्या  गुण  होने  चाहिए  यह  निम्नलिखित  बातों  पर  निर्भर  है:

गुणवान  होना  अधिक  महत्वपूर्ण

लड़की  सुन्दर  हो  या    होयह  महत्व  का  नहीं  हैपर  लड़की  को  हमेशा  साफ़ सफाई  से  रहना  चाहिएउसके  प्रतिदिन  के  कपड़े  भले  ही  कीमती  न  हों  परन्तु  अपने  शरीर  को  वस्त्रों  से  ढंक  कर  चलेलड़की  की  योग्यता  उसके  गुणों  से  ही  देखी  जाती  हैउसकी  सुंदरता  से  नहींसुन्दर  होना  उसका  सौभाग्य  हैपरन्तु  उसका  गुणवान  होना  उसकी  सुंदरता  से  भी  अधिक  महत्वपूर्ण  हैनौकरी  करने  वाली  लड़कियां  कुसंगति  से  अपना  बचाव  करें    किसी  के  प्रलोभन  में  न  आएं

संतुलित  व  पर्याप्त  मात्रा  में  भोजन

अधिक  से  अधिक  लड़कियों  में  व्रत  रखने  की  आदत  होती  है  और  वे  सारा  दिन  भूखी  रहती  हैंव्रत  सप्ताह  भर  में  एक  दिन  ही  अच्छा  हैलड़कियों  द्वारा  संतुलित    पर्याप्त  मात्रा  में  भोजन  न  करने  से  वह  कमज़ोर  लगने  लगतीं  हैंइसके  कारण  उनकी  सुंदरता  नष्ट  होने  लगती  हैलड़कियों  को  समय  पर  भर  पेट  भोजन  करना  चाहिएभोजन  में  आहार  अच्छा  रखेंसाथ  -  साथ  सलाद    फल  का  भी  सेवन  करेंलड़की  में  अच्छे  संस्कार  होंसभ्यता  हो  और  वह  दूसरों  का  आदर सम्मान  करती  होंयही  गुण  उसे  कामयाबी  की  तरफ  बढ़ा  सकते  हैं.

शारीरिक  अक्षमता

जो  शारीरिक  रूप  से  अक्षम  हैं  ऐसी  लड़कियां  कभी  संकोच    करें. जो  है  वह  ईश्वर  की  देन  हैछिपाने  से  छिप  नहीं  पाएगाजबकि  लोग  सहानुभूति  के  साथ  स्वीकार  करेंगे.

उच्च  शिक्षा  का  महत्व

लड़कियों  को  उचित  शिक्षा  मिले  यह  सबसे  महत्वपूर्ण  हैलड़कियों  का  उच्च  शिक्षा  प्राप्त  करना  आवश्यक  हैइससे  लड़की  के  माता  -  पिता    परिवार  की  प्रतिष्ठा  बढ़ती  हैलड़कियां  प्रतिदिन  समाचार  पत्र  अवश्य  पढ़ेंउसमें  देश विदेश  का  ज्ञान  होता  है.

लड़कियां   जितना   अच्छा   बोलेंगी,   जितना   ढंग   से   रहेंगी,   समाज   में   उनका   सम्मान   होगा   और   इसका   सारा   दायित्व   माता  -  पिता   पर   निर्भर   करता   हैमाता  -  पिता   यह   अवश्य   ध्यान   रखें   कि   जिनके   घर   में  लड़की   पैदा   हुई   है   वे   सबसे   अधिक   भाग्यशाली   हैं.